सैय्यद वफा अब्बास खेल प्रतिभाओं में देखते हैं अपना अक्स

आर्थिक तंगहाली ने तोड़ा बड़ा क्रिकेटर बनने का सपना नूतन शुक्ला कानपुर। मैंने बचपन से ही खेलों में अपने मादरेवतन का मान बढ़ाने का सपना देखा था। आर्थिक तंगहाली और इंजुरी के चलते मैं क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व तो नहीं कर सका लेकिन अब मुझे स्कूली बच्चों में अपना अक्स दिखाई देता है। मुझे भरोसा है कि एक न एक दिन कोई शिष्य हमारे अधूरे सपने .......

लांग डिस्टेंस की दौड़ों में खूब हुई जयंती की जय-जयकार

पिता की कोशिशों से बेटी की उम्मीदों को लगे पंख नूतन शुक्ला कानपुर। निरंतर चलती रहो, निराश होने की बजाय मेहनत जारी रखो इसका लाभ आज नहीं तो कल जरूर मिलेगा। बेटी संयम और धैर्य का आंचल सदा थामे रहना, एक दिन न केवल तुम्हारे सपने साकार होंगे बल्कि देश देखेगा कि बेटे ही नहीं बेटियां भी अपने मां-बाप और परिवार का नाम रोशन कर सकती हैं। 12 साल की उ.......

चट्टान से इरादों वाली क्षमा मिश्रा को कानपुर का सलाम

हाकी में गोलकीपर के रूप में जमाई थी धाक, अब सेवाभावी कार्यों में मशगूल मनीषा शुक्ला कानपुर। कहते हैं कि यदि इंसान के इरादे चट्टान की मानिंद मजबूत हों तो उसे सफलता से कोई नहीं रोक सकता। सफलता उन्हीं को नसीब होती है जिनमें कुछ कर गुजरने का जुनून और मशक्कत करने का जज्बा हो। अपने जमाने की लाजवाब एथलीट और हाकी की जानदार गोलकीपर रहीं कानपुर की.......

अमरेश के जज्बे ने दिव्यांगों को दिखाई राह

इस जांबाज का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दुस्तान का गौरव बढ़ाना नूतन शुक्ला कानपुर। यह कटु सच है कि एक निःशक्त व्यक्ति की जिन्दगी काफी दुःख भरी होती है। घर-परिवार के लोग अगर मानसिक सहयोग न दें तो व्यक्ति अंदर से टूट जाता है। तिरस्कार की वजह से दिव्यांग स्व-केन्द्रित जीवनशैली व्यतीत करने को विवश हो जाते हैं। दिव्यांगों का इस तरह बिखर.......

फुटबाल में आर.डी. पाउल के जज्बे को उत्तर प्रदेश का सलाम

20 इंटरनेशनल तो 200 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए मनीषा शुक्ला कानपुर। सफलता का अचूक कायदा है कि अपनी शक्तियों को बिखरने मत दीजिए।  न ही नए कार्य का श्रीगणेश करने के विचार से ही किसी कार्य को अधूरा छोड़िए। विवेक को सदा जागृत रखिए। सदैव रचनात्मक योग्यता के बलबूते पर ही इंसान अपने भाग्य का नियंत्रक बन सकता है। तारीफ करनी होगी .......

कानपुर में खेलों की नजीर हैं विनीता शुक्ला

हाकी, टेबल टेनिस, खो-खो और कबड्डी में खेलीं नेशनल मनीषा शुक्ला कानपुर। भारत जैसे देश में जहां खेलों की सुविधाएं नगण्य हों वहां एक से अधिक खेलों में यदि कोई राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल से खेलप्रेमियों का दिल जीत ले तो उसे महायोद्धा कहना ही उपयुक्त होगा। यह विलक्षण कार्य यदि नारी शक्ति कर दिखाए तो उसे समाज के लिए नजीर माना जाना चाहिए। खेल .......

खेलों में बेटियों को भी मिलें समान अवसरः प्रिया सचान

समाज अपनी नजर और नजरिया बदले खेलपथ संवाद (9627038004) कानपुर। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी बुद्धि, कौशल और पराक्रम से नई पटकथा लिख रही हैं। खेल के क्षेत्र में आज बेटियां राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जहां देश का मान बढ़ा रही हैं वहीं बड़े-बड़े पदों पर भी आसीन हो रही हैं। मैं एक खिलाड़ी और शारीरिक शिक्षक होने.......

खेलों में बसंत प्रकाश सक्सेना के समर्पण को सलाम

नायाब खेल शख्सियतों का शहर है कानपुर नूतन शुक्ला कानपुर। खेलों और खिलाड़ियों की वही शख्स सेवा कर सकता है जिसने खेलों के लिए पसीना बहाया हो। कानपुर में एक से बढ़कर एक खेल शख्सियतें हुई हैं जिन्होंने खेल की उम्र में अपने कौशल से खेलप्रेमियों का दिल जीता तो खेलों से संन्यास के बाद युवा पीढ़ी को अपने अनुभवों का हर पल लाभ देना अपना दायित्व समझा है।.......

रिंग की रानी पूजा को भारत का सलाम

भिवानी की बिटिया का सपना ओलम्पिक में स्वर्ण पदक हो अपना श्रीप्रकाश शुक्ला (9627038004) भिवानी। हमेशा चेहरे पर मंद-मंद मुस्कान और अपने लक्ष्य पर ध्यान यही है भिवानी की मुक्केबाज बेटी पूजा रानी की पहचान। रिंग की रानी पूजा बोहरा आज भारतीय महिला मुक्केबाजी की पहचान हैं। भिवानी से टोक्यो ओलम्पिक तक के इस सफर में पूजा की 11 साल की अथक मेहनत और.......

कानपुर के तीरंदाज, जलवा दिखाने को हो रहे तैयार

कानपुर तीरंदाजी संघ के सचिव वैभव गौड़ दे रहे 25 स्कूलों में तीरंदाजी का प्रशिक्षण श्रीप्रकाश शुक्ला (9627038004)  कानपुर। देश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, कमी है तो संसाधनों और प्रोत्साहन देने वालों की। कानपुर में खेलों की स्थिति को कैसे सुधारा जाए इसके लिए कई कर्मठ खेल प्रशिक्षक और शारीरिक शिक्षक दिन-रात एक कर रहे हैं। ऐसे ही .......